सिंगापुर। अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने बीएनबी पारिबास डब्ल्यूटीए फाइनल्स के व्हाइट ग्रुप मैच में येलेना ओस्तापेंको पर जीत हासिल की है। उन्होंने फ्रेंच ओपन विजेता लातविया की येलेना ओस्तापेंको को बीएनबी पारिबास डब्ल्यूटीए फाइनल्स के व्हाइट ग्रुप मैच में 7-5, 6-7, 3-7, 7-5 से मात दी। 37 वर्षीय विलियम्स ने मंगलवार को पहली बार डब्ल्यूटीए फाइनल्स खेल रहीं 20 वर्षीय ओस्तापेंको को 3 घंटे 13 मिनट में हराया। विलियम्स ने कहा कि मुझे नहीं पता कि आज किस्मत मेरे साथ थी या नहीं, मुझे हर अंक के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। दोनों खिलाड़ी अपनी सर्विस में कमजोर नजर आईं। विलियम्स ने 10 और ओस्तापेंको ने 13 डबल फॉल्ट किए, गुरुवार को विलियम्स का सामना स्पेन की गार्बिन मुगुरुजा से होगा जो कि मंगलवार को चेक गणराज्य की कारोलिना प्लिसकोवा से 2-6, 2-6 से हारीं हैं। प्लिसकोवा व्हाइट ग्रुप में शीर्ष पर चल रही हैं।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगो की मौत 2 घायल, एसपी कलेक्टर मौके पर