गांधीनगर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांघी ने गांधीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात में 30 हजार लोग रोजगार ढूंढने रोज निकलते हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार सिर्फ 400 लोगों को रोजगार देती हैं। मंच पर बैठे हुए अल्पेश ठाकोर की ओर इशारा करके हुए उन्होंने कहा कि आप इस जनता को शांत रहने के लिए कहते हैं कि लेकिन अब यह शांत नहीं रहेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि इस आवाज को दबाया नहीं जा सकता है और न खरीदा जा सकता है। यह गुजरात की आवाज है इसे पूरी दुनिया के पैसे से नहीं खरीदा नहीं जा सकता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी की आवाज को भी अंग्रेजों ने दबाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने सुपरपावर को भगा दिया। मोदी जी, इसकी कोई कीमत नहीं है।
गुजरात में खरीद-फरोख्त मामले पर राहुल गांधी बोले. गुजरात अनमोल, उसे कभी खरीदा नहीं जा सकता राहुल ने कहा कि मोदी जी मन की बात कहते हैं कि लेकिन आज में मोदी जी को गुजरात की दिल की बात कहना चाहता हूं कि गुजरात के युवा शिक्षा चाहते हैं। गुजरात के विश्वविद्यालयों को उद्योगपतियों के हाथों सौंप दिया है। गुजरात को युवा 10-15 लाख रुपए शिक्षा के लिए नहीं दे पाते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि टाटा को नैनो के लिए 35 हजार करोड़ रुपया दिया उससे किसानों का कर्ज माफ हो सकता था।
गुजरात में राहुल गांधी, मोदी पर साधा निशाना, किए सवाल

More Stories
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द
श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन हेतु “Shram Star Rating System” लागू
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहन स्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव