नई दिल्ली। न गाली से, न गोली से, कश्मीर समस्या सुलझेगी गले लगाने से। पीएम नरेंद्र मोदी के लाल किले से इस ऐलान के बाद सरकार ने जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक समाधान की दिशा में बड़ी पहल की है। खुफिया विभाग के पूर्व प्रमुख दिनेश्वर शर्मा को वार्ताकार नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन से इसकी अधिसूचना जारी होगी। उन्हें कैबिनेट सचिव का दर्जा दिया गया है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में हर किसी से बात की जाएगी और दिनेश्वर शर्मा को पूरी आज़ादी होगी। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि दिनेश्वर शर्मा पर कोई भी प्रतिबंध नहीं होगा और बातचीत में कितना समय लगेगा यह अभी नहीं कहा जा सकता। राजनाथ सिंह ने कहा कि न गाली, न गोली, गले लगने से होगा कश्मीर का समाधान। राजनाथ सिंह ने कहा कि गुप्तचर ब्यूरो के पूर्व निदेशक दिनेश्वर शर्मा केंद्र सरकार के प्रतिनिधि होंगे जो जम्मू कश्मीर के सभी पक्षों से बातचीत की शुरूआत करेंगे।
कश्मीर में समस्या सुलझाने की लिए होगी बातचीत, पूर्व आईबी प्रमुख होंगे वार्ताकार

More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द
श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन हेतु “Shram Star Rating System” लागू