April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गुजरात में चुनावी जोड़ा तोड़ी, हार्दिक को कांग्रेस का न्योता शर्तो में जुड़ा

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल समेत दूसरे युवा नेताओं को साथ आने का न्योता दिया। साथ ही बीजेपी विरोधी ध्रुवों को साथ आने का निमंत्रण दिया है। हार्दिक ने मुद्दों के आधार पर समर्थन की बात कही है और भरोसा जताया है कि कांग्रेस उनकी बात मानेगी।
हार्दिक ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए वे कांग्रेस को समर्थन देने को तैयार हुए हैं, लेकिन साथ ही ये भी बताया कि वे समर्थन तभी देंगे, जब कांग्रेस उनकी शर्तें मानेगी। वहीं दलित नेता जिग्नेश मेवानी ने कहा है कि संविधान विरोधी बीजेपी को हर हाल में हटाना है। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने सार्वजनिक तौर पर बीजेपी विरोधी नेताओं को ये न्योता भेजा है।

Share to...