April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दिपावली: यह है शुभ मुहूर्त, इस समय पूजा करना सबसे उत्तम

कार्तिक मास की अमावस्या को हर घर दीपों की रोशनी में डूबा नजर आता है। अमावस्या की अंधेरी रात भी दिवाली वाले दिन जगमगा उठती है। माना जाता है इस दिन साक्षात मां लक्ष्मी घर आती है। शास्त्रों के अनुसार अगर मां लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल में की जाए तो उनकी विशेष कृपा मिलती हैं। दिन रात के संयोग को प्रदोष काल कहा जाता है। पूजा का शुभ मुहूर्त इस दिन प्रदोष काल शाम 5ः43 से 8ः16 बजे तक रहेगा, लेकिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए आपके पास 1 घंटे 5 मिनट का ही समय होगा। मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 7ः11 से 8ः16 बजे तक है। दिवाली वाले दिन पूजा के लिए 3 मुहूर्त है। प्रदोष काल के अलावा महानिशिता काल में मां लक्ष्मी की पूजा का मुहूर्त 51 मिनट का होगा। मुहूर्त रात्रि 11ः40 से 12ः31 तक रहेगा। इसके अलावा 4 चौघड़िया पूजा मुहूर्त भी है।
सुबह का मुहूर्त 6ः28 से 7ः52 तक, 10ः41 से दोपहर 2ः54 तक, शाम का मुहूर्त 4ः19 से 8ः54 तक, रात का मुहूर्त जो कि लाभ का है रात 12ः06 से 12ः41 तक रहेगा।

Share to...