April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की 30 दिन बढ़ाई गई नजरबंदी

लश्कर चीफ हाफिज सईद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। लाहौर हाईकोर्ट ने हाफिज की नजरबंदी 30 दिन के लिए बढ़ा दी है। कोर्ट ने ये फैसला पंजाब सरकार की अपील पर लिया है। 24 अक्टूबर को नजरबंदी की अवधि खत्म हो रही है। पंजाब सरकार ने 2 दिन पहले आतंकवाद विरोधी कानून के तहत उसकी नजरबंदी बढ़ाने का अपना आवेदन वापस ले लिया था। जमात उद दावा प्रमुख और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड सईद जनवरी से अपने घर में नजरबंद है।

Share to...