April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हाफिज सईद की हिरासत बढ़ाने के लिए नई अर्जी

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की हिरासत बढ़ाने की अर्जी एक बार फिर कोर्ट के सामने पेश की गई है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने उसे पब्लिक सेफ्टी के लिए खतरा बताते हुए हिरासत बढ़ाने की मांग की है। 2 दिन पहले ही इस सरकार ने सईद की नजरबंदी बढ़ाने की अर्जी वापस ली थी। बहरहाल, नई अर्जी पर कोर्ट ने सरकार से जवाब तलब किया है। सईद और उसके 4 साथियों को जनवरी में घर में नजरबंद किया गया था। सईद की हिरासत 24 अक्टूबर को खत्म हो रही है।

Share to...