April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

4 साल बाद बरी हुए तलवार दंपति, डासना जेल से बाहर आए

नई दिल्ली। आरुषि और हेमराज हत्याकांड के मामले में बरी कर दिए गए गए राजेश और नूपुर तलवार सोमवार को गाजियाबाद की डासना जेल से बाहर आ गए। सीबीआई अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद राजेश और नूपुर 2013 से डासना जेल में बंद थे, हालांकि राजेश और नूपुर तलवार हर 15 दिनों के अंतर में गाजियाबाद की डासना जेल जाकर उन मरीजों को देखेंगे जो दांत की समस्या से पीड़ित हैं। इससे पहले राजेश तलवार के भाई दिनेश तलवार, उनके वकील मनोज सिसोदिया और तनवीर अहमद मीर डासना जेल पहुंचे थे। तलवार दंपति के वकील तनवीर मीर अहमद ने पहले ही कहा था कि उनकी रिहाई सोमवार को हो सकती है, क्योंकि कल महीने का दूसरा शनिवार है। शुक्रवार को तलवार दंपति को कोर्ट ने बरी किया था। जेल तक कोर्ट का आदेश पहुंचने में देरी के कारण उन्हें 2 दिन और जेल बिताना पड़ा।

Share to...