नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने हिमाचल विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त अचल कुमार ज्योति, निर्वाचन आयुक्त ओमप्रकाश रावत और निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा तारीखों का ऐलान किया। हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं जहां 9 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी। चुनाव आयोग ने कहा है कि गुजरात में होने वाले चुनावों की तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा लेकिन ये चुनाव भी 18 दिसंबर से पहले ही करा लिए जाएंगे। गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं। निर्वाचन आयोग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 7,521 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। हिमाचल प्रदेश में फोटो वोटर आईडी का इस्तेमाल होगा। हिमाचल प्रदेश में आज से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
हिमाचल प्रदेश में सभी 7,521 मतदान केंद्रों पर वीवीपीएटी वाली वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा और सभी पोलिंग बूथों की वीडियोग्राफी होगी।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव : मतदान 9 नवंबर को, मतगणना 18 दिसंबर को

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा