ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में 2 दिन पहले ड्रग ओवरडोज़ से छात्र की मौत के मामले में नाइजीरियाई छात्रों पर हमला हुआ है। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लाठी चार्ज होने की वजह से प्रदर्शन कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई थी। इस घटना में 3 नाइजीरियाई छात्र घायल हुए हैं। पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है और कुछ लोगों के खिलाफ वीडियो फुटेज के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। लोगों का आरोप है कि 25 मार्च को एनएसजी सोसायटी में रहने वाले एक छात्र की ड्रग ओवरडोज़ से मौत हुई। इसके लिए नाईजीरियाई नागरिकों को ज़िम्मेदार ठहराया गया। इनके खिलाफ स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया।
देश मंत्री सुषमा स्वराज ने नोएडा में अफ्रीकी छात्रों पर हुए कथित हमले के बारे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से बात की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सुषमा को इस मामले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच करवाने का आश्वासन दिया।
ग्रेटर नोएडा में नाइजीरियाई छात्रों पर हमला, सुषमा ने की योगी से बात

More Stories
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी
पुष्पा 2′ को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी ‘धुरंधर 2’, कमाए इतने रुपये
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा, डिजिटल सुविधा का लाभ लेने की नागरिकों से की अपील