रिलायंस जियो ने सिम और मोबाइल से मार्केट कोहराम मचा दिया था और अब कंपनी तैयारी कर रही है पेमेंट बैंक की। रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस जियो इस साल के आखिर तक अपना पेमेंट बैंक लॉन्च कर सकती है। यह पेमेंट बैंक रिल यानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ पार्टनर्शिप करके खोला जाएगा।
हालांकि रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी पेमेंट बैंक को जियो फोन के साथ ही लॉन्च करना चाहते थे, लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जियो को अपनी क्षमता डेमोंस्ट्रेट करने को कहा था और यह साबित भी करने को कहा कि लॉन्च से पहले सभी रेग्यूलेशन के को कंपनी फुलफिल करती है। रिपोर्ट में इसे ही पेमेंट बैंक लॉन्च में देर होने की वजह बताया है।
अब पेमेंट बैंक खोलने की तैयारी में है रिलायंस

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मुख्यमंत्री ने सोयाबीन उपार्जन, खाद उपलब्धता और वितरण की वीसी से की समीक्षा, दिए निर्देश
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’