April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अब बीएचयू में क्लास में घुसकर छात्रा को थप्पड़ मारा, बाल खींचे

बीएचयू में गुरूवार को फिर से एक छात्रा के साथ बदसलूकी और मारपीट हुई। यह घटना एमए सोशल वर्क की छात्रा से बीएचयू के कैंपस के भीतर ही हुई। पीड़ित छात्रा के अनुसार पहले आरोपी लड़के ने मोबाइल छीना फिर उसके बाल खींचे। इस पर लड़की क्लास के भीतर चली गयी। इसके बावजूद भी आरोपी रुका नहीं और क्लास के भीतर जाकर छात्रा को थप्पड़ मारा। पीड़ित छात्रा ने मामले की शिकायत प्रॉक्टर से की, जिसके बाद लंका थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी लड़का भी बीएचयू का ही छात्र है। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र शीतला शरण गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले 21 सितंबर को यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद प्रशासन और छात्र आमने-सामने आ गए थे। बीएचयू कैंपस में छेड़छाड़ की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही छात्राओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था, जिसकी क्राइम ब्रांच जांच कर रही है।

Share to...