April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रधानमंत्री को बहाने देना बंद कर देना चाहिए : राहुल

अमेठी दौरे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। राहुल ने प्रधानमंत्री पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को यह शोभा नहीं देता है कि जब भी कोई बिगड़ती अर्थव्यवस्था की बात करता है, बढ़ती बेरोजगारी की बात करता है, किसानों की आत्महत्या की बात करता है, तो कोई ना कोई बहाना बना देते हैं। ये समय पैनिक करने का नहीं है, फॉक्स करने का है। प्रधानमंत्री को बहाने देना बंद कर देना चाहिए।
हिंदुस्तान के सामने 2 बड़ी समस्याएं हैं। सबसे बड़ी समस्या है रोजगार की समस्या हमारा मुकाबला चाइना से है दुनिया में। दूसरी समस्या किसानों की है, एग्रीकल्चर की है। सरकार किसानों की मदद नहीं कर रही है। नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं और उनको बहाने देना बंद कर देना चाहिए। उनको पूरा का पूरा सरकार का ध्यान इन 2 समस्याओं पर लगाना चाहिए। डेढ़ साल बचा है, उनको अपना पूरा ध्यान युवाओं को रोजगार देने में और किसानों को मदद देने में लगाना चाहिए।

Share to...