जम्मू। सेना ने गुरुवार को जम्मू जिले में अखनूर सीमा पर जंगल के इलाके से इंप्रोवाइज्ड एक्स्प्लोसिव डिवाइस और बारूदी सुरंग बरामद की। एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही सेना ने एक आतंकी हमले की कोशिश को विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि छानबीन अभियान अब भी जारी है। अखनूर मार्केट के पास सेना की इकाई के निकट जवानों ने कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी थी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की।
उन्होंने कहा कि एक तलाशी अभियान चलाया गया और इलाके को सुरक्षित करने की प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा बल श्वान दल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें एक आईईडी, दो बारूदी सुरंग, सेना से जुड़े कुछ साजोसामान और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली हैं। अखनूर में जवानों की सतर्कता की सराहना की जिससे अहम आतंकी हमले की आशंका को टालने में मदद मिली।ं
आतंकी सादिश नाकाम, बॉर्डर पर सेना ने आईईडी, बारूदी सुरंग की बरामद

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा