लास वेगास। अपनी आलीशान जीवन शौली के लिए मशहूर अमेरिका के लास वेगास शहर में एक संगीत समारोह में हुई गोलीबारी में 50 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में से कईयों की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है।
पुलिस ने संभावना व्यक्त की है कि मारा गया संदिग्ध लास वेगास का ही स्थानीय नागरिक था और उसने अकेले ही इस घटनाक्रम को अंजाम दिया। लास वेगास पुलिस के अधिकारी शेरिफ जोसेफ लोम्बार्डो ने यह जानकारी दी है, लेकिन पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों ने एक एशियाई महिला को संदिग्ध बताया है। यहां के अलावा अन्य इलाकों में भी गोलीबारी की ख़बरें आईं, लेकिन पुलिस ने इन घटनाओं को केवल अफवाह बताया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने सोशल मीडिया पर अपने दर्दनाक अनुभव साझा करते हुए बताया कि यहां एक रिजॉर्ट और कसीनो में संगीत का रूट-91 हार्वेस्ट फेस्टिवल चल रहा था। यह फेस्टिवल 3 दिन के लिए था। सोमवार को इसका आखिरी दिन था। यह आयोजन पिछले 4 सालों से होता आ रहा है। आयोजन के दौरान हजारों लोग मौजूद थे। घटना के समय मशहूर कलाकार एरिक चर्च, सैम हंट और जेसन अल्डियन अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। गोलीबारी होते ही चारों तरफ भगदड़ मचने लगी। कुछ ही देर में खून से लथपथ लोग इधर-उधर पड़े थे।
प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि यह गोलीबारी पास के ही एक होटल की 32वीं मंजिल से की गई। पहले तो लोगों ने इसे आतिशबाजी समझा, लेकिन जैसे ही एक सुरक्षाकर्मी को गोली लगी तो समारोह में अफरातफरी मच गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार इस घटना में सभी कलाकार सुरक्षित हैं।
यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर हॉस्पिटल की प्रवक्ता ने बताया कि 14 घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, सभी को गोली लगी है। इनमें एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है।
अमेरिका के लास वेगास में ताबडतोड फायरिंग, अब तक 50 की मौत, 200 से ज्यादा घायल

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा