ह्यूस्टन। अमेरिका को चक्रवाती तूफान हार्वे से काफी नुकसान हुआ है। 700 भारतीय वॉलंटियर्स अपने-अपने शहरों में 24 घंटे लोगों तक मदद और राहत पहुंचा रहे हैं। बुरी तरह प्रभावित टेक्सास में भी भारतीय-अमेरिकी पीड़ितों की मदद में जुटे हैं। इन्होंने 28 हजार खाने के पैकेट जरूरतमंदों में बांटे हैं। भारतीय-अमेरिकियों ने 1.6 मिलियन डॉलर याने कि 10 करोड़ 45 लाख रुपए भी इस काम के लिए इकट्ठा किए हैं। शीर्ष रिपब्लिकन सांसद टेड पोए ने भारतीयों के रवैये की तारीफ करते हुए उन्हें हार्वे हीरोज कहा है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट