April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मोदी ने हर घर बिजली पहुंचाने वाली सौभाग्य बिजली योजना की लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के मौके पर सौभाग्य बिजली योजना लॉन्च की। 16 हजार करोड़ की इस योजना का मकसद हर घर बिजली पहुंचाना है। मोदी ने ओएनजीसी के हेडक्वार्टर का भी इनॉगरेशन किया। इसके पहले नरेंद्र मोदी 2 दिन चली बीजेपी की नेशनल एग्जिक्यूटिव मीटिंग में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में कोई समझौता नहीं है। जो भी पकड़ा जाएगा, उसे बख्शेंगे नहीं। मेरे कोई रिश्तेदार नहीं हैं।
अरुण जेटली ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मीटिंग में कहा कि 13 मुख्यमंत्री, 6 डिप्टी सीएम, 7 केंद्रीय मंत्री, 232 राज्यमंत्री, 1515 एमएलए, 334 सांसदों की कार्यसमिति बनाई गई है। ये देश की आशा और आकांक्षा का केंद्र बिंदु है। देश ने बीजेपी में विश्वास जताया। भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ने और चुनाव जीतने के साथ-साथ विश्वास और सत्ता को साधन माने। इस साधन से लोकतंत्र को चुनाव से आगे लेकर जाए।

Share to...