April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फिर हादसा मुंबई में 117 साल पुरानी इमारत ढही, 15 की मौत, कई घायल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक और जर्जर इमारत हादसे का कारण बनी है। मुंबई के डोंगरी इलाके में 117 साल पुरानी तीन मंजिला इमारत गुरुवार सुबह ढह गई। मुंबई में बारिश और जलभराव की समस्याओं के बीच ये हादसा हुआ है। हादसा दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में जेजे फ्लाई ओवर के पास हुआ। उस समय कई लोग निचली मंजिल पर सो रहे थे। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 22 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मलबे में 35 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका थी।
घायलों को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक मलबे में दबकर घायल हुए 12 लोगों को अस्पताल ले जाया जा चुका है। इनमें से 5 की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज जारी है। इसके साथ ही यहां गैस लाइन है जिसके लिकेज होने का खतरा जताया जा रहा है।
इसके साथ ही इस इमारत को तीन मंजिला बनाने की अनुमति दी गई थी और यह 5 मंजिला बनी हुई थी। कहा जा रहा है कि पुननिर्माण स्कीम के तहत इस बिल्डिंग का चयन हो गया था। जिसके बाद बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा था, लेकिन चौथी मंजिल पर अभी भी 4 परिवार रह रहे थे। इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर पर भी कैटरिंग यूनिट के कुछ लोग रह रहे थे। जिस वक्त बिल्डिंग गिरी तो ये ग्राउंड फ्लोर पर ही सो रहे थे।

Share to...