April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

डेरा हेडक्वॉर्टर के निकट सेना मौजूद, परिसर में प्रवेश निषेद

सिरसा। सिरसा के सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट परमजीत सिंह चहल ने कहा है कि सेना को डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में प्रवेश का आदेश नहीं दिया गया है वहीं गुरमीत राम रहीम के नाराज अनुयायी परिसर में जमे हुए हैं। यौन शोषण के मामले में राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद भड़की हिंसा के बीच सेना और दंगा रोधी पुलिस बल डेरा सच्चा सौदा हेडक्वार्टर के पास भारी संख्या में उपस्थित हैं। इस बीच पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा के पास से एक समर्थक को पकड़ा है। उसके पास से 2 एके-47, कुछ पिस्तौल और मैगजीन बरामद किए गए हैं। वह कार में था और पीछे के रास्ते से डेरा में घुसने की फिराक में था।
उन्होंने कहा कि सेना को परिसर में प्रवेश का अभी तक कोई आदेश नहीं दिया गया है। सेना को केवल इलाके में कर्फ्यू लागू करने के आदेश हैं। सेना ने पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के साथ मिल कर डेरा सच्चा सौदा परिसरों के प्रवेश स्थलों पर अवरोधक लगाये हैं।

Share to...