जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में फिदायीन आतंकियों ने जिला पुलिस लाइन पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि सीआरपीएफ के 4 जवानों समेत 5 लोग घायल हुए हैं। मुठभेड़ में 2 आतंकी को भी मार गिराया है। दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पिछले 12 घंटे से अब तक ऑपरेशन जारी है। वहां आतंकियों के मौजूद होने की बात कही जा रही है।
सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को रोका, जिसके बाद इलाके में भारी गोलीबारी जारी है। जैश-ए-मोहम्मद ने इस फिदायीन हमले की जिम्मेदारी ली है। एनकाउंटर के बाद पुलवामा में इंटरनेट की सुविधा बंद कर दी गई है।
पुलवामा में मुठभेड़ जारी, हमले में 5 जवान शहीद, 2 आतंकी भी ढेर

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ