April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

काला धन मामले में मीट कारोबारी मोइन कुरैशी गिरफ्तार

भ्रष्टाचार और काला धन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मशहूर मीट कारोबारी मोइन कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली में पूछताछ के बाद ईडी ने मोइन कुरैशी को गिरफ्तार किया है। मोइन की मनी लांड्रिग एक्ट के तहत गिरफ्तारी हुई है।
मोइन पर सीबीआई में कई संवेदनशील मामलों में डील कराने का आरोप है। डील कराने के बदले मोइन पर पैसे लेने का आरोप भी है। सीबीआई के पूर्व निदेशक एपी सिंह भी मोइन के साथ आरोपी बनाए गए हैं। ईडी मोइन के खिलाफ फेमा और पीएमएलए दोनों के तहत जांच कर रहा है।
मोइन अपने वीआईपी संबंधो को लेकर चर्चा में आया था। मोइन सीबीआई के पूर्व निदेशकों एपी सिंह और रंजीत सिन्हा का भी खास बताया जाता है। अब इस मामले में एपी सिंह के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हो चुका है।

Share to...