नई दिल्ली। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के समर्थकों के उत्पात की वजह से ट्रेनों के परिचालन रद्द करने के फैसले से जम्मू से वैष्णो देवी के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालु भी परेशान हैं। जम्मू से रवाना होने वाली सभी ट्रेनों को रद्द करने के बारे में रेलवे अधिकारियों की कई घोषणाओं के बावजूद जम्मू शहर के बाहरी इलाके में मुख्य रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जुट गयी है। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा एहतियाती कदम उठाते हुए दूसरे दिन यहां से सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने हालांकि बताया कि दिल्ली से अमृतसर होते हुए जम्मू आने वाली ट्रेन आज सुबह रवाना हुई और यदि सब कुछ ठीक रहा तो इसके दिन में यहां पहुंचने की उम्मीद है। अधिकारी ने बताया कि जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से 12 ट्रेन और श्री माता वैष्णों देवी रेलवे स्टेशन से 8 ट्रेन आज के लिए निर्धारित थीं। ट्रेनों के रद्द होने के कारण प्लेटफार्म पर यात्रियों की भारी भीड़ जुट गयी है।
राम रहीम के भक्तों की हिंसा से ट्रेन-बस सेवाएं हुई प्रभावित, कई श्रद्धालु कटरा में फंसे

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ