April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हरियाणा के डिप्टी एडवोकेट जनरल बर्खास्त, कोर्ट में उठाया राम रहीम का बैग

साध्वी से रेप केस में 15 साल बाद दोषी करार दिए जाने के बाद बलात्कारी बाबा राम रहीम के गुंडों ने जमकर उत्पात मचाया। हरियाणा और पंजाब में हुई हिंसा में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हैं। मृतकों में 29 पंचकूला से और 3 सिरसा से हैं।
पेशी के दौरान राम रहीम का बैग उठाने को लेकर हरियाणा के डिप्टी एडवोकेट जनरल गुरदास सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। गुरदास पर आरोप था कि वह कोर्ट में पेशी के दौरान राम रहीम का बैग उठाकर उनके साथ चल रहे थे।
राम रहीम को सजा की सुनवाई संभवतः जेल में की जा सकती है। डीजीपी ने कहा कि 524 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सभी मृतक डेरा समर्थक हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, अनिल जैन और कैलाश विजयवर्गीय के बीच हरियाणा के मुद्दे पर बैठक हुई है। बैठक के बाद अनिल जैन ने कहा कि मनोहर खट्टर को तलब नहीं किया गया है, ये सभी खबरें गलत हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

Share to...