राम रहीम साध्वी से रेप केस में आखिरकार दोषी करार दिए गए। अब सजा पर सुनवाई 28 अगस्त को होगी। दोषी करार दिए जाने के बाद राम रहीम की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे हेलिकॉप्टर में गुमसुम बैठे नज़र आ रहे हैं। सुनवाई के पहले राम रहीम सैकड़ों कारों के काफिले के साथ कोर्ट पहुंचे थे।
उनके भक्तों को उम्मीद थी कि फैसला उनके पक्ष में आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राम रहीम को कोर्ट ने दोषी करार दिया। इससे उनके समर्थक हिंसक हो उठे हैं। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली के कई इलाकों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना हुई।
सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के फैसले के बाद राम रहीम को चंडी मंदिर स्थित सेना के पश्चिमी कमांड के हेडक्वाटर ले जाया गया, यहां से उसे हेलिकॉप्टर के जरिए रोहतक जेल ले जाया गया। पुलिस पहले उन्हें सड़क रास्ते से अंबाला ले जाने वाली थी, लेकिन हिंसा को देख उन्हें रोहतक ले जाया गया।
गौरतलब है कि घायलों की संख्या बढ़कर 250 के करीब पहुंच गई है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले को लेकर शनिवार की सुबह 11 बजे बैठक बुलाई है। डेरा प्रमुख पर कोर्ट के फैसले के बाद हुई हिंसा की राष्ट्रपति ने की निंदा। शांति बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों से की अपील। डेरा समर्थकों की हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। यूपी के गाजियाबाद, हापुड़, शामली, बागपत और फिरोजाबाद में धारा 144 लागू करना पड़ा।
जेल के नाम से उड़े राम रहीम के चेहरे के रंग, अब तक 33 की मौत, करीब 250 घायल

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ