बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव पर देश के राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगा है। तेजस्वी के खिलाफ बिहार के दरभंगा जिले में केस दर्ज किया गया है। तेजस्वी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।
जदयू नेता इकबाल अंसारी ने अदालत में परिवाद पत्र दाखिल करते हुए बताया कि तेजस्वी यादव ने 13 अगस्त 2017 को राष्ट्र गान वंदेमातरम का अपमान करते हुए विवादित ट्वीट किया गया थाए जिससे देशवासियों तथा राष्ट्रप्रेमियों को काफी दुख पहुंचा है। कई लोगों ने उनके इस पोस्ट को आड़े हाथ लेते हुए कई तरह की प्रक्रिया भी दिये तथा माफी मांगने का अनुरोध किया लेकिन वह अपने बात पर कायम रहे। एक जिम्मेवार पद पर बैठने वाला व्यक्ति और पूर्व उपमुख्यमंत्री के द्वारा राष्ट्र विरोधी ट्वीट यह साबित करता है कि उन्हें अपने राजनीतिक स्वार्थ के सामने न ही राष्ट्रीय सम्मान की चिंता है और न ही देश की छवि की।
वंदे मातरम् का अपमान करने पर तेजस्वी यादव के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण