नई दिल्ली। कॉमेडी नाइट्स बचाओ में कॉमेडी करती नजर आने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ सगाई कर ली है। पूजा और कुनाल वर्मा एकता कपूर के टीवी शो तुझ संग प्रीत लगाई सजना में साथ नजर आ चुके हैं। टीवी की इस सुपरहिट जोड़ी के इस सगाई के फंक्शन में कई टीवी सितारे पहुंचे। कॉमेडियन भारती सिंह और उनके मंगेतर हर्ष लिंबचिया, नागिन फेम, अदा खान, मनीष पॉल, अनीता हसनंदानी, पूजा गौर जैसे कई टीवी स्टार पहुंचे। बता दें कि पूजा हर हर महादेव में मां पार्वती के किरदार में नजर आ चुकी हैं। पूजा और कुनाल, सीरियल तुझ संग प्रीत लगायी सजना के समय से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल में ही मुंबई के द क्लब में एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों ने सगाई की। हालांकि पूजा और कुनाल ने अपनी सगाई की कोई फोटो अभी तक शेयर नहीं की है लेकिन इस सगाई में पहुंचे कई सितारों और पूजा के फैनक्लब ने इस सगाई के पल लोगों के साथ शेयर किए हैं। अपनी सगाई में पूजा ब्लू और पिंक लहंगे में नजर आ रही हैं। पूजा ने राजस्थानी लहंगा पहन रखा है और वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं, वहीं कुनाल यहां ब्लैक और डार्क ग्रीन अचकन में नजर आ रहे हैं। सीरिलय बालिका वधु के शाशांक व्यास भी इस सगाई में नजर आए हैं।
पूजा बनर्जी ने की सगाई, 9 साल से थी रिलेशनशिप में

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध