April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सीएम पलानीसामी ने दिए जयललिता की मौत के जांच के आदेश

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री ई पलानीसामी ने एआईएडीएमके की पूर्व प्रमुख जयललिता की मौत की जांच के आदेश दिए हैं। ये आदेश ऐसे समय में आए हैं जब पलानीसामी और पनीरसेल्वम वाले पार्टी के दोनों धड़ों के मर्जर की तैयारियां चल रही हैं।
गौरतलब है कि जयललिता की मौत के बाद जब शशिकला गुट ने अपने विश्वस्त पलानीसामी को मुख्यमंत्री पद पर बैठा दिया तो पनीरसेल्वम गुट ने जयललिता की मौत के कारणों पर संदेह व्यक्त करते हुए इस मामले में जांच की मांग उठा दी। पनीरसेल्वम की इस मांग को काफी समर्थन भी मिला।
मुख्यमंत्री ई पलानीसामी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की मौत की जांच के लिए रिटायर्ड जज की अगुवाई में कमीशन का गठन किया है। साथ ही जयललिता के पोएस गॉर्डन आवास को मेमोरियल के रूप में विकसित किया जाएगा।

Share to...