दिल्ली में 15 अगस्त से पहले हथियारों का एक बड़ा जखीरा पकड़ा गया है। हैरानी की बात यह है कि एक महिला इन हथियारों की तस्करी कर रही थी। पुलिस का दावा है कि इन हथियारों को दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को सप्लाई किया जाना था।स्पेशल सेल ने मोबई नामक महिला को दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके से गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल पिछले काफी वक्त से अवैध हथियारों के सौदागरों को पकड़ने की धरपकड़ में लगी हुई थी। मोबई के पास से 14 पिस्टल और 14 मैगजीन बरामद की गईं हैं।
स्पेशल सेल अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्त में आई महिला मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है और वह पिछले 15 वर्षों से हथियारों की तस्करी कर रही थी। वह अपने एक साथी के साथ मिलकर मध्य प्रदेश से हथियार खरीदकर लाती और दिल्ली-एनसीआर में बेच देती थी।
स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ी पिस्टल रानी, सालों से बेचती थी हथियार

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’