April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नहीं बच पाएगें आतंकियों के मददगार पत्थरबाज, बनाया गया डोजियर

पाकिस्तान की ओर से टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार हुए हुर्रियत नेताओं की दिल्ली के पटियाल हाउस कोर्ट में पेश हुई है। एक चेनल ने ही पहली बार कैमरे पर पाक फंडिंग की बात कबूलते हुर्रियत नेताओं को बेनकाब किया था, लेकिन अब एनआईए ने पत्थरबाजों पर एक डोजियर तैयार किया है जिसमें बताया गया है कि किस तरीके से कश्मीर घाटी में पत्थरबाज हुर्रियत नेताओं से पैसे लेकर आतंकियो की एनकाउंटर साइट पर मौजूद रहते हैं।
घाटी में पिछले कुछ महीने से हुई पत्थरबाजी की गहन समीक्षा कर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है। साथ ही एनआईए ने सेना की तरफ से आतंकवादियों के एनकाउंटर के दौरान होने वाली पत्थरबाजी और पत्थरबाजों की पूरी प्रोफाइलिंग तैयार की है। इसमें उनका फेसबुक, व्हॉट्स ऐप और मोबाइल नंबर डाटा के आधार पर पत्थरबाजों की हुई पहचान की गई है।

Share to...