जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से पाकिस्तान लगातार फायरिंग कर रहा है। नियंत्रण रेखा पर नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार भी दागे जा रहे हैं। जिसके चलते इलाके के 9 स्कूलों में करीब 200 बच्चे और स्कूल स्टाफ से सदस्य फंस गए। हालांकि सभी बच्चों को निकाल लिया गया है। बच्चे करीब 10 घंटे तक फंसे रहे। राजौरी एसएसपी की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ। इसके अलावा नौगाम सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ हो रही गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया।
बताया जा रहा है कि नौशेरा सेक्टर के भिवानी में सरकारी हाई स्कूल में करीब 150 बच्चे फंसे थे। जब पाकिस्तान की तरफ मोर्टार दागे गए और फायरिंग शुरू की गई तब ये बच्चे स्कूल में ही मौजूद थे, जिसके बाद एहतियातन स्कूल स्टाफ बच्चों को स्कूल में रोका गया है। करीब 25 स्कूल स्टाफ मेंबर्स और टीचर्स भी स्कूल में मौजूद थे। सभी को स्कूल से निकालकर सुरक्षित जगह ले जाने के लिए बुलेट प्रूफ गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। एलओसी से इस स्कूल की एरियल दूरी महज 3 किलोमीटर है। नौशेरा सेक्टर के सहर में बने सरकारी हाई स्कूल में भी करीब 50 बच्चे फंसे थे।
पाक फायरिंग के साये में 10 घंटे फंसे रहे 200 बच्चे, बचाए गए, 1 जवान शहीद
PTI10_12_2016_000073B

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर