मेड्रिड। स्पेन की टेनिस खिलाड़ी गाबने मुगुरुजा का मानना है कि विंबलडन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में अमेरिका की वीनस विलियम्स को मात देकर खिताब जीतना सपने के सच होने जैसा है। मुगुरुजा ने स्पेन के अखबार मार्का से बात करते हुए कहा कि विलियम्स बहनों को मात देने से आपको अहसास होता है कि आप टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है।
मुगुरुजा 2015 विंबलडन के फाइनल में सेरेना विलियम्स से हार गई थीं। स्पेनिश खिलाड़ी ने कहा कि मैंने सोचा था कि मैं 2015 के बाद से कभी विंबलडन नहीं जीत पाऊंगी क्योंकि मैंने जीतने का एक मौका गंवा दिया था। फाइनल में पहुंचना और जीत हासिल करना बेहद मुश्किल होता है। जब मैं वीनस के खिलाफ खेल रही थी, तो सोच रही थी कि मुझे ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा। मुगुरुजा ने वीनस को सीधे सेटों में 7-5, 6-0 से मात देते हुए शनिवार को यह खिताब जीता था।
मुगुरुजा के लिए विंबलडन जीतना सपना पूरा होने जैसा

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर