नई दिल्ली। वेंकैया नायडू एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे। सोमवार शाम को बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग के बाद अमित शाहने खुद उनके नाम का एलान किया। मीटिंग में नरेंद्र मोदी, अमित शाह और सुषमा स्वराज समेत कई सीनियर लीडर मौजूद थे। मंगलवार 18 जुलाई को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है। बता दें कि नए उप राष्ट्रपति के लिए चुनाव 5 अगस्त को होगा। उसी दिन वोटों की गिनती भी की जाएगी। मौजूदा उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी का टेन्योर 10 अगस्त को खत्म हो रहा है। कांग्रेस समेत विपक्ष की 18 पार्टियों ने गोपालकृष्ण गांधी को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।
वेंकैया नायडू होंगे उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, कल नॉमिनेशन भरेंगे

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर