April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गुलदस्ते की जगह किताब या खादी के रुमाल से होगा पीएम मोदी का स्वागत

नई दिल्ली। आज से पीएम नरेंद्र मोदी देश में किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचेंगे, तो उनका स्वागत फूल के गुलदस्ते से नहीं बल्कि, किसी किताब या फिर एक फूल और खादी रुमाल देकर किया जाएगा।
गृह मंत्रालय ने सोमवार को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक एजवाइजरी जारी कर इस बात की जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि पीएम के किसी कार्यक्रम में शामिल होने पर उन्हें गुलदस्ता देने की जगह एक किताब या फिर फूल के साथ एक खादी का रुमाल भेंट के रूप में दिया जाए।
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने हाल ही में रेडियो कार्यक्रम मन की बात में इस बात का जिक्र किया था कि जब वो गुजरात के सीएम थे तब उन्होंने वहां इस तरह की परंपरा की शुरूआत की थी, जिसके तहत प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों में फूल के गुलदस्ते की जगह एक किताब भेंट किया जाए।

Share to...