जुनैद की हत्या के आरोप में गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने खुलासा किया है कि हत्या से पहले उसने जुनैद और उसके भाइयों पर साम्प्रदायिक टिप्पणी की। हालांकि हत्या उसने अचानक आए गुस्से के चलते की।
जुनैद की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी का बयान पुलिस ने दर्ज कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कहा है कि मैं नेशनल कृषि म्यूजियम में गार्ड की नौकरी करता हूं। 22 जून को ड्यूटी खत्म होने के बाद में शिवाजी ब्रिज से मथुरा में सवार हुआ। ट्रेन में 3-4 मुस्लिम लड़के टोपी पहने हुए थे। जब गाड़ी ओखला स्टेशन पर रुकी तो एक अधेड़ उम्र का आदमी भी इसी डिब्बे में आया और मुस्लिम लड़कों से सीट देने के बारे में कहा उनमें से एक लड़का जो खड़ा था, वह नहीं हटा, तो अधेड़ व्यक्ति ने मुल्ले कहकर 2 थप्पड़ लगा दिए। इससे मुस्लिम लड़के अकड़ गए। मुझे भी मुसलमान पर गुस्सा आ गया और मैंने उस अधेड़ उम्र के व्यक्ति और कुछ अन्य यात्रियों ने मिलकर उन मुस्लिम लड़कों को उनके धर्म के प्रति काफी अपशब्द कहकर उनको बुरी तरह मारा-पीटा।
आरोपी के अनुसार मारपीट के बाद मुस्लिम लड़के तुगलकाबाद स्टेशन पर उतरकर दूसरे डिब्बे में चले गए। जब गाड़ी अन्य स्टेशन पर रुकती हई बल्लभगढ़ पहुंची तो 7-8 मुस्लिम लड़के जिनमें वह मुस्लिम लड़के भी थे, आए और हमारे डिब्बे में कौन सा है, छोड़ेंगे नहीं कहकर ऊंची आवाज में धक्का-मुक्की करने लगे। उस अधेड़ हिन्दू को पहचानकर उसे थप्पड़-मुक्का मारने लगे। तब उस व्यक्ति के साथ खड़े तीन लड़के, जो न्यू टाउन स्टेशन से चढ़े थे, उन्होंने भी मुस्लिम लड़कों को मारा.पीटा और मुल्ले कहकर ट्रेन से उतरने नहीं दिया। तब मैं खतरा भांपकर यात्रियों की भीड़ में छुपने लगा तो उनमें से एक लड़के ने मुझे पहचान कर कहा ये रहा।
आरोपी का दावा है कि मुस्लिम लड़कों ने बेल्ट मारकर उसका सर फोड़ दिया उसके बाद गुस्से में उसने अपने बैग से चाकू निकालकर जुनैद की हत्या कर दी। उसके बाद असावती रेलवे स्टेशन पर उल्टी तरफ से उतरकर स्टेशन से बाहर आ गया।
जुनैद के कत्ल को कबूला, हत्या की वजह भी बताई

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट