नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार तय करने के मकसद से आज विपक्षी दलों की बैठक हुई। उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष गोपाल कृष्ण गांधी के नाम पर सहमत हो गया है। चुनाव लड़ने के लिए विपक्ष जल्द की उनसे अपील करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में हो रही इस बैठक में जेडीयू, आरजेडी, टीएमसी, सपा, बसपा समेत 18 दलों के नुमाइंदे शामिल थे। राष्ट्रपति चुनाव में अलग राह अपनाने वाली जेडीयू भी इस बार विपक्ष के साझा उम्मीदवार के साथ खड़ी दिख रही हैं। शरद यादव बैठक में पहुंचे हैं।
विपक्ष ने उपराष्ट्रपति पद के लिए गांधी के नाम पर लगाई मुहर

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट