April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

6000 एनजीओ के लाइसेंस खतरे में, वजह है यह….

सरकार को विदेश से मिलने वाले चंदे की जानकारी नहीं दे रहे लगभग 6000 गैरसरकारी संगठनों याने कि एनजीओ का लाइसेंस खतरे में पड़ गया है। विदेशों से मिलने वाली आर्थिक मदद से संचालित इन संगठनों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आय व्यय का ब्योरा देने संबंधी नोटिस मिलने के बावजूद कोई सूचना नहीं दी जिसके बाद मंत्रालय से इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस में इन एनजीओ से पिछले 5 साल के आय व्यय का ब्योरा नहीं देने के बारे में पूछा गया है और कहा गया है कि क्यों न इनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएं। गत 8 जुलाई को 6000 एनजीओ को नोटिस जारी कर 23 जुलाई तक जवाब देने को कहा गया है। इस साल मई में मंत्रालय द्वारा 18523 एनजीओ को नोटिस जारी कर 14 जून तक देश और विदेश से मिल रही मदद और उनके व्यय का ब्योरा देने को कहा गया था।

Share to...