नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ऐतिहासिक इजराइल यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने बातचीत के बाद साझा बयान भी जारी किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शानदार डिनर के लिए शुक्रिया। भारत इस्राइल के लोगों द्वारा की गई तरक्की की सराहना करता है। लोकतांत्रिक मूल्यों और आर्थिक विकास पर हमारा विश्वास और सोच एक जैसी है। हमारा सहयोग वैश्विक शांति और स्थिरता में महत्वूपर्ण भूमिका निभाएगा। इस्राइल जल और कृषि तकनीक में बहुत आगे है। जल संरक्षण और कृषि को लेकर हमारी बातचीत हुई है। भारत आतंकवादियों द्वारा फैलाई जा रही हिंसा से पीड़ित है और इस्राइल ने इससे निपटने के लिए भारत का साथ देने की बात कही है। आतंकवाद और पश्चिम एशिया पर भी हमारी बातचीत हुई।
अपनी ऐतिहासिक यात्रा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत के बाद कहा कि भारत आतंकवादी संगठनों द्वारा हिंसा और नफरत से सीधे तौर पर पीड़ित है और यही हाल इस्राइल का भी है। मोदी ने कहा कि अपनी बातचीत में वे और नेतन्याहू आतंकवाद से लड़ने और अपने सामरिक हितों की सुरक्षा के लिये साथ मिलकर और काम करने पर सहमति जताई। बाद में एक संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने माना कि आतंकवाद वैश्विक शांति और स्थायित्व के लिये बड़ा खतरा है तथा उसके सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से लड़ने के लिये अपनी मजबूत प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
इसमें कहा गया कि उन्होंने जोर दिया कि किसी भी आधार पर आतंकी कृत्य को न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता। बयान में कहा गया कि नेताओं ने जोर दिया कि आतंकवादियों, आतंकी संगठनों, उनके नेटवर्कों और उन सभी के खिलाफ जो उन्हें बढ़ावा, समर्थन, आर्थिर्कि मदद और पनाह देते हैं पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिये।
नेतन्याहू-मोदी के साझा बयान में कहा, आतंकवाद का खात्मा जरूरी

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल