बेंगलुरू। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू का एक युवा उद्यमी इस वक्त अस्पताल में है, क्योंकि शहर से सटे इलाके में मौजूद एक झील में एक मगरमच्छ ने रविवार को उसकी बांह का एक हिस्सा चबा डाला। थट्टेकेयर झील शहर से सटे जंगल में है।
मगरमच्छ के इस हमले में 26.वर्षीय आईआईटी ग्रेजुएट मुदित दंडवते की जान तो बच गई, लेकिन वह अपनी बाईं बांह का कोहनी से नीचे का हिस्सा गंवा बैठा। मुदित द्वारा डॉक्टरों की दी गई जानकारी के अनुसार वह रामनगरम जिले में स्थित एक मंदिर की ओर जा रहा था और रास्ते में कार से उतरकर अपने एक दोस्त तथा 2 पालतू कुत्तों के साथ पैदल चलने लगा। वे कुत्ते पानी में उतर गए और उनके पीछे-पीछे मुदित भी और तभी मगरमच्छ ने हमला कर दिया।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगो की मौत 2 घायल, एसपी कलेक्टर मौके पर