April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कुलभूषण जाधव की सजा के खिलाफ मां ने दायर की पुनर्विचार याचिका

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तानी प्राधिकारियों को मौत की सजा के खिलाफ उसकी मां की याचिका मिली है। याचिका पर विचार किया जा रहा है।
अजीज ने बताया कि जाधव की मां ने 26 अप्रैल को पुनर्विचार याचिका दायर की थी, जिसकी एक प्रति भारतीय उच्चायुक्त ने पाकिस्तान के विदेश सचिव को भेजी थी। गौरतलब है कि पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने पिछले महीने जाधव को फांसी की सजा सुनाई थी। भारत इस मामले को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय पर ले गया है। आईसीजे ने गुरुवार को भारत के पक्ष में शुरुआती फैसला देते हुए कहा था कि पाकिस्तान जब तक अंतिम आदेश नहीं आ जाता तक तक जाधव को फांसी नहीं देगा।

Share to...