April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नर्मदा सेवा यात्रा समापन रैली में जा रही बस पलटी, तीन की मौत

भोपाल। कटनी से अमरकंटक जा रही है एक बस के पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। 11 दिसंबर को नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक से शुरू हुई नमामि देवी नर्मदा यात्रा का सोमवार को समापन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। कटनी से सभा में शामिल होने जा रही एक बस रामनगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।
बस में कई ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ता को बैठाकर कुछ पंचायत सचिव इसी बस से अमरकंटक जा रहे थे। रास्ते में डिंडोरी के करंजिया थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के पास बस पलट गई, जिससे दो पंचायत सचिव समेत 3 लोगों की मौत हो गई जबकि इस हादसे में करीब 25 अन्य लोग घायल हो गए।

Share to...