नई दिल्ली। अपना मकान लेने के लिए होम लोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। आईसीआईसीआई बैंक ने होम लोन की ब्याज दरों में 0.3 फीसदी तक की कटौती का ऐलान किया है। आईसीआईसीआई बैंक ने यह कटौती अफोर्डेबल हाउसिंग के तहत दी है और इसी लिए यह कटौती 30 लाख रुपये तक के होम लोन के लिए दी जा रही है।
आईसीआईसीआई बैंक ने एक बयान में कहा है कि उसने सस्ते मकानों को बढ़ावा देने के प्रयास के तहत 30 लाख रुपये तक के आवास ऋण की ब्याज दर में 0.30 प्रतिशत तक की कटौती की है। बैंक का कहना है कि इस कटौती के बाद वेतनभोगी ग्राहकों के लिए उसकी ब्याज दर देश में सबसे निम्न दरों में से एक हो गई हैं। इसके तहत वेतनभोगी महिला ग्राहकों के लिए आवास ऋण की ब्याज दर 8.30 प्रतिशत जबकि अन्य ग्राहकों के लिए 8.40 प्रतिशत रहेगी। उल्लेखनीय है कि एसबीआई ने पिछले सप्ताह अपने सस्ते मकान के आवास ऋण की ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत तक की कटौती की थी। बैंक नई महिला ग्राहकों के लिए 8.35 प्रतिशत की दर पर कर्ज दे रहा है।
इस बैंक ने होम लोन की ब्याज दरों में 0.3 फीसदी तक की कटौती

More Stories
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान