April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सीएम केजरीवाल ने लॉन्च किया एंटी करप्शन हेल्पलाइन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को तालकटोरा स्टेडियम में एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर 1031 लॉन्च किया। इस टोल फ्री नंबर पर डायल कर भ्रष्टाचार पीड़ित शख्स शिकायत कर सहायता हासिल कर सकता है। हेल्पलाइन के कॉलसेंटर में 200 कर्मी तैनात होंगे। इस मुहिम के लिए 40 इंस्पेक्टरों की तैनाती होगी। वहीं, इसका बजट 8 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये कर दिया गया है। दिल्ली सरकार ने कई जगहों पर लोगों को इसके लिए जागरुक करना भी शुरू कर दिया है। पूरे शहर में इसके पोस्टर भी लगाए गए हैं।
अरविंद केजरीवाल ने अपने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि मेरे खिलाफ कुछ ब्लैकमेलर इकट्ठा हो गए हैं, लेकिन मुझे ब्लैकमेल करने वाला पैदा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अगर उनके मंत्री भी भ्रष्टाचार मामले में पकड़े गए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। केजरीवाल ने कहा कि कल को अगर मनीष सिसोदिया चोरी करेंगे, तो वो मेरे कोई नहीं लगते, उनको जेल जाना पड़ेगा।

Share to...