बांग्लादेश में विपक्ष की नेता ख़ालिदा ज़िया को एक भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने ज़मानत दे दी है। ख़ालिया ज़िया 3 महीने में पहली बार अपनी पार्टी मुख्यालय से बाहर निकलकर अदालत गई थीं। बांग्लादेश नेशनल पार्टी की नेता ख़ालिदा ज़िया पर चैरिटेबल फंड्स में घोटाले के आरोप हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। ख़ालिदा ज़िया को ज़मानत मिलने को उनके और मौजूदा प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच तनाव कम करने के संकेतों के रूप में देखा जा रहा है।
अदालत में सुनवाई के बाद ख़ालिदा ज़िया ने नारे लगाते अपने समर्थकों की ओर हाथ लहराया और फिर अपने घर के लिए रवाना हो गईं। साल 2001 से 2006 के बीच प्रधानमंत्री के रूप में अंतिम कार्यकाल के दौरान ख़ालिदा ज़िया पर चैरिटेबल फंड्स में घोटाला करने के 2 आरोप लगे हैं। वह हिंसा भड़काने के मामलों का सामना भी कर रही हैं। ख़ालिदा ज़िया ने पिछले साल हुए चुनावों में धांधली के आरोप लगाते हुए देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों का नेतृत्व करने का ऐलान किया था।
ख़ालिदा ज़िया को मिली ज़मानत

More Stories
केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का आदेश केमिकल इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध
देश के 13 से अधिक राज्यों में भारी बारिश आंधी तूफान व 6 से अधिक राज्यो में लू चलने का अलर्ट
आगर रोड़ से खाक चौक चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच फूलदार पौधे लगाए जाएं – संभागायुक्त सिंह