अरुणाचल प्रदेश के तीरप जिले में एनएससीएन उग्रवादियों के घात लगाकर किए गए हमले में 3 सैन्य कर्मी शहीद हो गए। इस हमले में 4 सैनिक घायल भी हुए हैं। घायलों को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उग्रवादी संगठन एनएससीएन के 2 धड़ों आईएम और के में से किसी एक पर इस हमले का संदेह है। एसएस खापलांग के नेतृत्व वाले एनएससीएन के धड़े ने हाल ही में सरकार के साथ चला आ रहा संघर्ष-विराम खत्म कर दिया था। तीरप के खोंसा-लोंगडिंग रोड पर टूपी गांव के पास सुबह करीब 6 बजे सेना के एक काफिले में सबसे पीछे चल रहे वाहन को उग्रवादियों ने निशाना बनाया।
यहां से 530 किलोमीटर पूर्व में स्थित खोंसा में रात्रि विश्राम के बाद सुबह राजपूत रेजीमेंट का यह काफिला लोंगडिंग स्थित सेना के कैंप लौट रहा था।
अरुणाचल में उग्रवादी हमला, 3 जवान शहीद

More Stories
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर