शहडोल: वैसे तो शहडोल जिले में खरीफ सीजन में धान की खेती बड़े प्रमुखता के साथ की जाती है। रबी सीजन में गेहूं की खेती सबसे ज्यादा रकबे में की जाती है। तिल, उड़द, अरहर, चना जैसी फसलों को भी लगाया जाता है। लेकिन पहली बार काबुली चना लगाने की तैयारी की जा रही है। जनरली इसकी खेती मालवा में बहुतायत में होती है, लेकिन इसकी खेती को शहडोल में ट्रायल किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यहां की मिट्टी और जलवायु इसके लिए बहुत बेहतर है, और अगर यह संभव होता है, तो शहडोल के किसानों को बहुत लाभ होगा।
🌾 शहडोल में काबुली चने की खेती
शहडोल जिले के ATMA परियोजना के DDO ओएस वर्मन बताते हैं कि, ”मौजूदा साल नवाचार के तौर पर शहडोल जिले के किसानों से काबुली चने की खेती कराई जा रही है। इसके लिए किसानों को बकायदे अनुदान पर बीज भी दिया जा रहा है। अगर मौसम और अन्य परिस्थितियां अनुकूल रहीं और उत्पादन अच्छा मिला तो अगले साल इसका रकबा और भी बढ़ाया जा सकता है।” विभाग का कहना है कि, किसान पारंपरिक फसलों के साथ ऐसी फसलों को भी अपनाएं, जिन फसलों से उन्हें बेहतर आय हो सके, और महंगे दामों पर उनकी फसल बिक सके। इसीलिए काबुली चने पर विभाग की नजर है और जिले में इसका ट्रायल भी कराया जा रहा है। विभाग का मानना है कि, शहडोल जिले की जलवायु काबुली चने की खेती के लिए बेस्ट है।
👨🌾 कितने लोग कर रहे खेती
अधिकारियों की मानें तो शहडोल जिले के किसानों को नई फसलों से जोड़ने की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी के तहत शहडोल की धरती पर पहली बार काबुली चने की खेती का ट्रायल हो रहा है। कृषि विभाग के ATMA परियोजना के माध्यम से जिले के 30 किसानों का सिलेक्शन इसके लिए किया गया है जो इसी रबी सीजन में एक-एक एकड़ में काबुली चने की खेती करेंगे। विभाग की ओर से किसानों को अनुदान पर बीज भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए चार क्विंटल बीज की व्यवस्था भी की गई है, जिसे किसानों को दिया जा सके और जिससे वे अपने खेतों पर उसे लगा सकें। यह ट्रायल हो सके कि काबुली चने की पैदावार शहडोल जिले की मिट्टी पर कैसे होती है।
🌿 काबुली से पहले चिया का प्रयोग
काबुली चने से पहले शहडोल जिले में चिया की खेती का भी प्रयोग किया गया था। कई किसानों के खेतों में इसकी फसल लगवाई गई थी, जिसमें चिया की फसल भी बहुत अच्छी हुई थी। शहडोल के किसानों ने इसका उत्पादन तो कर लिया, लेकिन बाजार अवेलेबल नहीं हो सका। जिसकी वजह से किसानों को जितनी उम्मीद थी उतना लाभ नहीं मिला। जिले में चिया के खरीददारों की कमी नहीं है और आसपास उचित बाजार भी नहीं होने के चलते किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी हुई।
जिसके चलते किसान अब इसे लगाने से संकोच कर रहे हैं, लेकिन इसके उलट काबुली चने के मामले में कृषि विभाग को बाजार में इससे बेहतर संभावनाएं नजर आ रही हैं। देश भर में इसकी खपत और मांग बनी रहती है। सामान्य चने की तुलना में इसके बेहतर दाम मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। ऐसे में विभाग को उम्मीद है कि काबुली चने की खेती अगर शहडोल के किसान करते हैं तो उनके लिए एक नए फसल का विकल्प बन सकता है।
🏪 इंदौर, देवास, उज्जैन में सबसे बड़ी मंडी
अगर इस सीजन में काबुली चने की दमदार खेती हो जाती है, किसानों को अच्छी पैदावार मिलती है, और आसानी से बाजार में बिक जाता है। तो आने वाले समय में शहडोल के लिए एक नई फसल मिल जाएगी जिससे किसान अच्छी आय हासिल कर सकते हैं। बता दें कि, मालवा-निमाड़ अंचल में सबसे ज्यादा काबुली चने की खेती की जाती है। रतलाम, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, खरगोन, सीहोर में भी चने की खेती होती है। यहां से देश-विदेश में निर्यात भी होता है। प्रदेश की सबसे बड़ी काबुली चने की मंडी इंदौर, देवास, उज्जैन, धार में मौजूद है।
🧪 विभाग करेगा बीज की व्यवस्था
कृषि वैज्ञानिक बीके प्रजापति ने बताया कि, ”शहडोल में पहली बार काबुली चने की खेती की जा रही है। खेती के लिए 30 किसानों का चयन किया गया है। हर किसान एक-एक एकड़ में खेती करेगा। इसके बीज की विभाग व्यवस्था करेगा। जब उनसे पूछा गया कि चने की खेती का सबसे अच्छा समय और मिट्टी कौनसी है। तो उन्होंने बताया कि, ”अच्छी जल निकासी वाली दोमट या काली मिट्टी बेस्ट है। अक्टूबर से नवंबर का महीना बुवाई के लिए सबसे बेहतर है।” उन्होंने कहा, ”बीज बुवाई से पहले किसान बीजोपचार जरूर कर लें।” उन्होंने बताया, ”राज विजय काबुली ग्राम-101, केएके 2, कोटा काबुली चना-1 और उज्जवल यह चने की कुछ खास किस्में हैं।”

More Stories
RS Bhadauriya Updates: जनवरी से अब तक एमपी में 52 बाघों की मौत, रिटायर्ड अधिकारी आरएस भदौरिया ने जताई चिंता
Wildlife Conservation Updates: क्रिकेट की उपलब्धियों और अनुशासन पर हुई चर्चा, प्रशिक्षु वनरक्षकों का बढ़ाया हौसला
High Court Next Hearing Updates: 31 मार्च 2026 के आदेश का पालन न होने पर दायर हुई थी याचिका, अब 6 जनवरी 2027 को अगली सुनवाई