होली खेलनी भी है और अपनी स्कीन खराब भी नहीं होने देना है तो ये उपाय आपको रंगों के त्योहार के मजे से भी नहीं रोकेगें और न ही आपकों आपकी स्कीन की चिंता करनी पडे़गी। रंगों में मिले केमिकल आपके स्किन को काफी नुकसान पहुंचाते हैं, अब आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके मन में सवाल होगा कि इन केमिकलों से अपनी स्किन को इनसे कैसे बचाए? इसी सवाल का जवाब हम आपको बता रहे हैं इन टिप्स से-
1. नाखून का भी रखें ध्यान होली में किसी के नाखून देखने से ही मालूम चल जाता है कि ये कितना मस्ती-भरा फेस्टिवल है। पर आपकी इस मस्ती में आपके नाखून कितना कुछ भुगतते हैं। इनके अंदर ना सिर्फ सबसे ज़्यादा रंग फंसा रहता है बल्कि लाख कोशिशों के बाद भी उनमें थोड़ा बहुत रंग रह ही जाता है और बहुत अफसोस से कहना पड़ेगा कि ऐसे में आप दूसरों को अपनी नई शेड्स की नेलपॉलिश भी नहीं दिखा पाती हैं। ऐसे में न्यूड नेलपेंट अच्छा ऑप्शन है। अगर ये आपको बोरिंग लग रहा तो आप किसी भी कलर की नेलपॉलिश लगाएं और उसपर न्यू़ड नेलपॉलिश लगा लें। इतना ही नहीं क्यूटकल में भी इसे लगाएं ताकि कलर्स इन जगहों पर ना बैठे। ये आपके नाखून को बचाने के साथ-साथ उन्हें एक स्टाइल भी देगा।
2. खुद को बचाएं सूरज से हम जानते हैं कि ठंड की वजह से धूप में जाना अच्छा लगेगा लेकिन जहां आप धूप में बैठ कर खाते-पीते रहते हैं या इसका मजा लेते रहते हैं वही आपके चेहरे और बॉडी पर लगा रंग रोस्ट होकर आपके स्किन से और चिपक जाता है। रंग जितने देर आपकी स्किन पर रहेंगे उतना ही नुकसान करेंगे।
3. ज़्यादा से ज़्यादा पानी पिएं जितना ज़्यादा पानी आप पिएंगे आपकी स्किन उतनी ही हाईडरेटेड रहेगी और कलर्स के केमिकल से आपके स्किन को ड्राय होने से बचाएगी।
4. तेल से बचाएं अपनी स्किन को हमें मालूम है कि आपको इससे बचने के लिए ये सुझाव दिया गया होगा कि खुद को कपड़ों से पूरी तरह ढक के रखो पर हम जानते है कि आप ऐसा बिलकुल नहीं करेंगे। आखिर होली जो है। ऐसे में पुराने जमाने का आइडिया होली के एक दिन पहले अपने चेहरे पर तेल लगा लें, एक सेफ ऑप्शन है। सरसों का तेल आपके स्किन पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है जो रंगों को आसानी से हटाने में मदद करता है। सरसों के तेल के महक का सोच कर अगर आप अजीब-सा महसूस कर रहे हैं तो इसकी जगह आप नारियल तेल या ऑलिव ऑयल इस्तेमाल करें। अगर आपको ये भी पसंद नहीं तो आप लोशन इस्तेमाल करें।
ये कुछ उपाय आपकी होली को हैप्पी रंग भरी होली बना सकते है।
हैप्पी रंग भरी होली में ऐसे बचाए अपनी स्किन को…

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
केरल में एमपॉक्स का दूसरा मामला आया सामने, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
मंकीपॉक्स को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को जारी की एडवाइजरी