November 28, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Ganga Singh Solanki Updates: आयुष विभाग के शिविर में हुई सेहत की जांच व दवा वितरण, सामाजिक संगठनों ने की सहभागिता

देवास: देवास में उम्र के जिस पड़ाव पर आते-आते बुजुर्ग पूरी तरह से चारपाई पकड़ लेते हैं, बगैर किसी के सहारे के ढंग से उठ-बैठ भी नहीं पाते। ऐसे बुजुर्गों ने जब आपस में रेस लगाई तो लोग देखते रह गए। देवास के वृद्धाश्रम में 80 से 100 साल की बुजुर्ग महिलाओं ने बता दिया कि अगर जज्बा बरकरार हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखती। वृद्धाश्रम प्रबंधन ने दौड़ प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

🏛️ सामाजिक न्याय मंत्रालय की पहल पर आयोजन

कहते भी हैं अगर दिलोदिमाग में उत्साह हो तो उम्र कोई भी हो, वह केवल एक नंबर होता है। देवास के वृद्धाश्रम बसेरा में जब अति बुजुर्ग महिलाओं ने दौड़ लगाई तो देखने वाले भी दंग रह गए। इस दौरान कई प्रकार की रेस प्रतियोगिताएं हुईं। किसी ने दौड़ लगाई तो किसी ने नींबू रेस और चेयर रेस में हिस्सा लिया।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के तहत 23 से 30 नवंबर तक वृद्धाश्रम बसेरा में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।

♟️ बुजुर्गों ने खेला कैरम और शतरंज

शनिवार को देवास के वृद्धाश्रम बसेरा में बुजुर्गों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान दौड़ के अलावा कैरम और शतरंज सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में औसतन 80 वर्ष की उम्र के बुजुर्गों ने भी पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मैदान में बुजुर्गों को दौड़ लगाते और खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते देख हर कोई उनके जोश और जज्बे की सराहना करता नजर आया।

🩺 स्वास्थ्य शिविर में दवाएं वितरित

विभिन्न प्रतियोगिताओं के बाद स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों की सेहत की जांच की गई। आयुष विभाग द्वारा होम्योपैथी, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, योग, ऋतुचर्या और पंचकर्म चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकता के अनुसार दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों की देखभाल और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में शहर की सामाजिक संस्थाएं और प्रबुद्ध नागरिक भी सहयोग कर रहे हैं।

🤝 सामाजिक संगठनों ने बुजुर्गों का किया मनोरंजन

वरिष्ठ नागरिक संस्था और जिला पेंशनर संघ के प्रतिनिधियों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच समय बिताया। बसेरा वृद्धाश्रम के प्रबंधक दिनेश चौधरी ने आयोजन की गतिविधियों और बुजुर्गों की सहभागिता के संबंध में जानकारी दी। वरिष्ठ नागरिक संस्था के अध्यक्ष गंगा सिंह सोलंकी ने भी बुजुर्गों के बीच पहुंचकर सामाजिक सहभागिता निभाई।

Share to...