November 27, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Education Department Updates: चयनित आदिवासी अभ्यर्थियों ने विभाग पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी है संघर्ष

भोपाल: प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 में नियम 49 का पालन कराने की मांग को लेकर चयनित अभ्यर्थी 27 अक्टूबर से लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) परिसर में लगातार धरने पर बैठे हैं।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि नियम 49 उनकी नियुक्ति के पक्ष में होने के बावजूद विभाग उन्हें नियुक्ति से वंचित रख रहा है। चयनित आदिवासी अभ्यर्थियों ने इसे आदिवासी समाज के युवाओं को शिक्षक बनने से रोकने का षड्यंत्र बताया है।

📢 विभाग में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

उनका कहना है कि पिछड़े समुदाय के अभ्यर्थी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का कचरा साफ करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार के विभिन्न संगठन आदिवासी हितों की बात करते हैं, लेकिन कड़ी मेहनत से शिक्षक पद पर चयनित होने के बावजूद उनकी नियुक्ति के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है।

Share to...