November 27, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Cold Winds Night Temperature Drop Updates: उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, दिन में अधिकतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस

जबलपुर: उत्तर भारत की ओर से आ रही ठंडी हवाओं ने सर्दी का असर बढ़ा दिया है। बीते दो दिनों में रात के तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

📉 24 घंटे की बात करें तो रात का पारा दो डिग्री कम

23 नवंबर को न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस था, जो 25 नवंबर को 10.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं 24 घंटे की बात करें तो रात का पारा दो डिग्री कम हुआ है।

☀️ दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस

मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए अब लोग ठंड से बचने गर्म कपड़ों के अलावा आग का सहारा लेते भी दिख रहे हैं। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

🗺️ जबलपुर सहित समूचे महाकोशल अंचल में भी ठंड का असर

मौसम में आए इस बदलाव की मुख्य वजह उत्तर-पूर्व से आ रही सर्द हवाओं को माना जा रहा है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बढ़ रही ठंड का असर अब जबलपुर सहित समूचे महाकोशल अंचल में भी दिखाई देने लगा है।

🌙 सुबह और देर रात ठंड का प्रभाव अधिक

दिन में धूप निकलने के बावजूद सुबह और देर रात ठंड का प्रभाव अधिक महसूस हो रहा है। खुले स्थानों और बाहरी इलाकों में ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन और बढ़ गई है। अचानक बढ़ी ठंड के कारण सुबह और रात के समय लोगों को कंपकंपी का अहसास होने लगा है।

Share to...