बालाघाट: बालाघाट में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटे के साथ मिलकर सुपारी देकर युवक की हत्या करवा दी। बेटी के प्रेमी की हत्या करवाने के लिए 10 लाख की सुपारी दी गई थी। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या के बाद शव को सड़क किनारे रखकर सड़क दुर्घटना का रूप देने की साजिश रची। 16 नवंबर को हुई इस हत्याकांड को पुलिस ने सुलझाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं फरार एक आरोपी की तलाश में जुटी है।
💰 प्रेमी की हत्या के लिए 10 लाख की सुपारी
SP मलय जैन के अनुसार, “रियांश का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के पिता और भाई को यह मंजूर नहीं था। इसी बात को लेकर रियांश और युवती के भाई के बीच जमकर विवाद हुआ था। इस घटना के बाद रंजिश में उसने रियांश की हत्या की साजिश रची। युवती के भाई आशुतोष पटले ने 4 युवकों से 10 लाख रुपए में रियांश की हत्या का सौदा तय कर दिया।”
🩸 16 नवंबर को हत्या कर शव सड़क किनारे छोड़ा
SP मलय जैन के अनुसार, “योजना के मुताबिक चारों युवक 16 नवंबर को परासपानी मण्डई पहुंचे, जहां पहले से ही रियांश आया हुआ था। चारों ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर शराब पिलाई और फिर सिर पर लोहे की रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद सुनियोजित तरीके से साक्ष्यों को छिपाने शव को सड़क किनारे छोड़ दिया।”
👮 युवती के पिता, भाई समेत 5 गिरफ्तार
SP मलय जैन ने बताया, “हट्टा पुलिस को परासपानी मार्ग पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। तत्काल पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक युवक लहूलुहान हालत में बेसुध सड़क के किनारे पड़ा हुआ था, पास ही उसकी एक्टिवा भी पड़ी थी। किन्तु पुलिस को सड़क दुर्घटना की बजाय सुनियोजित साजिश प्रतीत हुई। जांच के दौरान मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय रियांश चौहान के रूप में हुई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद टीम गठित कर अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गई।
घटनास्थल के परीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज सहित निरंतर पूछताछ के जरिए आखिरकार पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली। जांच के बाद पुलिस ने युवती के पिता, भाई और अन्य 3 आरोपियों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी की तलाश जारी है।”

More Stories
Mohan Yadav Scindia Updates: 2020 की सरकार गिराने पर उठाए सवाल, सिंधिया के पुराने बयान पर किया पलटवार
England Series Schedule Updates: 26 नवंबर से शुरू होगी 5 टी-20 मैचों की सीरीज, वडोदरा व सूरत में मुकाबले
Gopashtami Kartik Purnima Updates: सुबह 4 से 7 बजे तक होता है मूल पाठ, बिना किसी बाहरी सहयोग के चलता है आयोजन